OnePlus Bullets Wireless Z2 Bluetooth Headset

deepak mehra
3 Min Read
OnePlus Bullets Wireless Z2, oneplus, neckband

OnePlus Bullets Wireless Z2 की भारत में कीमत 1,999 रुपये है, जो ज्यादा महंगे नहीं हैं, लेकिन फिर भी कई अच्छे फीचर्स और फंक्शन इस प्राइस में दे देते हैं। क्या 2 हजार रुपये से कम की कीमत में ये हेडसेट अब तक के बेस्ट नेकबैंक वायरलेस हेडसेट हैं? इस रिव्यू में पता करते हैं।

Highlights :-

  • With Mic:Yes
  • Bluetooth version: 5
  • Battery life: 20 Hrs | Charging time: 10 Mins
  • Battery life: 20 Hrs
  • Charging time: 10 mins

Color

  • Acoustic Red
  • Beam Blue
  • Magico Black

Warranty

Domestic Warranty1 Year
Warranty Summary1 Year Warranty on Product

Moto Edge 40 Full Review जानिए क्या है इसमें खास

OnePlus Bullets Wireless Z2 में 12.4mm के बड़े डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 आपको मिल जाता है जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। OnePlus 6T और उसके बाद आए वनप्लस स्मार्टफोन्स के साथ इनकी झट से पेअरिंग हो जाती है। Bullets Wireless Z में Quick Switch फीचर दिया गया था, जिससे हाल में यूज किए गए 2 डिवाइसेज के बीच में जल्दी से स्विच किया जा सकता था, वह अब Bullets Wireless Z2 में नहीं दिया गया है। सेल्स पैकेज में आपको सिलिकॉन इयरटिप्स के तीन पेअर मिलते हैं जो अलग-अलग साइज में आते हैं। साथ ही एक छोटी चार्जिंग केबल भी मिल जाती है। 

OnePlus Bullets Wireless Z2 में फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। दावा किया गया है कि दस मिनट के चार्ज में यह बैटरी लेवल को 70 प्रतिशत पहुंचा देती है। इतनी बैटरी लगभग 20 घंटे के प्लेबैक के लिए काफी होगी। मैंने पाया कि इयरफोन ने पूरी तरह से चार्ज होने में 20 मिनट का समय लिया। इस वजह से ये वर्तमान में सबसे तेजी से चार्ज होने वाले इयरफोन्स बन जाते हैं। 

Bullets Wireless 2 और उससे पहले Bullets Wireless Z के जैसे ही इनका डिजाइन जाना पहचाना लगता है। अगर आपने वनप्लस के हेडसेट पहले भी इस्तेमाल किए हैं तो नए मॉडल के फ्लेक्सिबल नेकबैंड, इयरपीस का जाना-पहचाना आकार और नेकबैंड के छोर से ईयरपीस तक जाने वाली छोटी केबल को देखकर आप ब्रांड को आसानी से पहचान सकते हैं। 

FAQ :-

  1. Is OnePlus Bullet Z waterproof?

    yes,

  2. What is the price of OnePlus bullets wireless z1 in India?

    Price – 2190/- include all taxes

  3. Does OnePlus Bullet Z have noise cancellation?

    yes

  4. Can I use 65w charger for OnePlus bullets?

    yes

Share This Article
Follow:
deepak mehra
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *